मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: नवरात्र के जश्न के बीच बड़ा हादसा, मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, दो डिब्बों में लगी आग

On: Friday, October 11, 2024 11:58 PM

न्यूज डेस्क: नवरात्र के उत्सव के बीच, एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही ट्रेन संख्या 12578 बागमती एक्सप्रेस, तमिलनाडु के कावरपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। यह घटना रात 8:50 बजे तिरुवल्लूर जिले में हुई, जिसमें टक्कर के बाद ट्रेन के दो डिब्बों में आग और धुएं की लपटें देखी गईं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र की ओर से जारी रेलवे बुलेटिन के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • समस्तीपुर: 06274-232131, 8102918840
  • दरभंगा: 06272-234131, 8210335395
  • दानापुर: 9031069105, 9031021352
  • पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.: 7525039558, 8081212134
  • बरौनी: 8252912043
  • चेन्नई कंट्रोल: 044-25330952, 044-25330953

घटनास्थल पर रेलवे की टीम स्थिति को नियंत्रित करने और घायलों की मदद में लगी हुई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |