मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत

On: Wednesday, May 27, 2026 9:15 PM


गया (मगध लाइव डेस्क)। बिहार के गया जिले से एक बड़ी और दुस्साहसिक वारदात की खबद सामने आ रही है। गुरुआ बाजार में बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ बदमाशों ने प्रसिद्ध आभूषण दुकान एस ब्रदर्स ज्वेलरी के कारोबारी को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरातों से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

    दुकान बढ़ाकर घर लौटने के दौरान घात लगाए बैठे थे बदमाश

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुआ बाजार स्थित ‘एस ब्रदर्स ज्वेलरी’ दुकान के प्रोपराइटर प्रभाकर कुमार वर्णवाल बुधवार शाम करीब सात बजे अपनी दुकान बंद कर रोजाना की तरह घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उन्हें रोकने का प्रयास किया और बैग छीनने लगे।

    विरोध करने पर मारी गोली, स्टाफ भी हुआ जख्मी

    जब व्यवसायी प्रभाकर कुमार ने अपनी गाढ़ी कमाई को बचाने के लिए अपराधियों का कड़ा विरोध किया, तो बेखौफ बदमाशों ने उन पर सीधे गोली चला दी। गोली लगते ही व्यवसायी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान बीच-बचाव करने आए दुकान के स्टाफ सुभाष सिंह भी घायल हो गए। इसके बाद अपराधी व्यवसायी के हाथ से ₹40 लाख के जेवरात और जरूरी कागजातों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

    दहशत फैलाने के लिए की ताबड़तोड़ फायरिंग

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधी बस स्टैंड की दिशा से आए थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वे बरतल्ला मोड़ होते हुए गुरारु की तरफ भाग निकले। भागने के दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत कायम करने और अपना पीछा रोकने के लिए लगातार हवाई फायरिंग की। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने घायल व्यवसायी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment

    📰 Latest:
    सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया | बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल | जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी |