मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव

On: Monday, June 1, 2026 8:43 AM


फतेहपुर (संवाददाता): गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघवाचक गांव में पिछले कुछ दिनों से एक पागल सांड ने भारी आतंक मचा रखा है। रविवाद शाम को इस बेकाबू सांड ने एक ६५ वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।

रविवार शाम को हुई हृदयविदारक घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रघवाचक गांव निवासी 65 वर्षीय पूना महतो के रूप में की गई है। रविवार की शाम को जब पूना महतो अपने काम से जा रहे थे, तभी अचानक इस पागल सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग को जमीन पर पटक-पटक कर बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

डेढ़ महीने में आधा दर्जन से अधिक लोगों को बना चुका है शिकार

यह कोई पहली घटना नहीं है। ठीक एक दिन पहले भी इसी सांड ने गांव के एक अन्य बुजुर्ग पर हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ महीने के भीतर यह बेकाबू सांड आधा दर्जन से अधिक लोगों को मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर चुका है। सांड के इस लगातार बढ़ते आतंक के कारण ग्रामीणों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। लोग खेतों में जाने और बच्चों को बाहर भेजने से कतरा रहे हैं।

जंगल में छोड़े जाने के बाद भी लौट आया सांड

ग्रामीणों ने बताया कि सांड का आतंक बढ़ने पर कुछ समय पहले गांव वालों ने एकजुट होकर उसे कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा था। इसके बाद उसे एक पिकअप वाहन पर लाद कर पड़ोसी राज्य झारखंड के कठम्बा जंगल में छोड़ दिया गया था। लेकिन, कुछ ही दिनों बाद वह सांड रहस्यमयी तरीके से वापस राघवाचक गांव लौट आया और पहले से कहीं अधिक आक्रामक होकर लोगों को निशाना बनाने लगा।

प्रशासन को अब तक नहीं दी गई सूचना

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना होने और एक ग्रामीण की जान चले जाने के बावजूद, स्थानीय पुलिस या वन विभाग के प्रशासन को इस मामले की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भ्रम और भय की स्थिति बनी हुई है कि इस समस्या से कैसे निपटा जाए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस पागल सांड को पकड़ने या उसे किसी सुरक्षित स्थान भेजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया, तो आने वाले दिनों में जान-माल का नुकसान और बढ़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |