मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे

On: Friday, May 22, 2026 9:27 AM

गया : बिहार के गया जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। महाराष्ट्र पुलिस ने फतेहपुर थाना पुलिस के सहयोग से बरहोरिया गांव में छापेमारी कर साइबर फ्रॉड के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मुंबई में एटीएम कार्ड बदलकर अवैध रूप से पैसे निकालने का गंभीर आरोप है।

मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन से जुड़ा है मामला

फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला महाराष्ट्र के मुंबई स्थित अंधेरी रेलवे स्टेशन का है। वहां एटीएम मशीन के पास झांसा देकर कार्ड बदलने और खाते से पैसे उड़ाने के संबंध में एक प्राथमिकी (काण्ड संख्या 88/26) दर्ज कराई गई थी।
महाराष्ट्र पुलिस जब इस मामले की तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही थी, तब गया जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत बरहोरिया गांव के रहने वाले मोहम्मद कामिल का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया।

संयुक्त टीम ने घर पर मारा छापा

आरोपी की लोकेशन ट्रेस होने के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष टीम फतेहपुर थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दोनों राज्यों की पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाई और बरहोरिया गांव में मोहम्मद कामिल के पैतृक आवास पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस मुस्तैदी के कारण आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला और उसे घर से ही धर-दबोचा गया।

कानूनी प्रक्रिया के बाद महाराष्ट्र ले गई पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर थाने आई, जहां कागजी और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया के तहत आरोपी मोहम्मद कामिल को अपने साथ मुंबई लेकर रवाना हो गई, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

मगध लाइव की अपील: एटीएम (ATM) का इस्तेमाल करते समय बेहद सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड न दें और न ही पिन (PIN) शेयर करें। साइबर फ्रॉड से जुड़ी किसी भी घटना की शिकायत तुरंत नेशनल साइबर अपराध पोर्टल या स्थानीय पुलिस से करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |