MAGADH
कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक
गया के ओटीए ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोंच की छात्रा रूना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में रजत और 1500 मीटर में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील
राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में भव्य स्वागत किया गया। वे 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित होने वाली बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए गया जिले के लोगों को आमंत्रित करने पहुंचे हैं।
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार
गया के बेलागंज स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में 16 अक्टूबर से दो दिवसीय दशहरा महोत्सव शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी उद्घाटन करेंगे। कई मंत्री, अधिकारी और नामचीन कलाकार होंगे शामिल।
गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती
गया ग्रामीण विद्युत प्रमंडल ने बिजली बिल बकायेदारों पर सख्ती का फैसला लिया है। लगातार दो महीने बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन अस्थायी रूप से काटा जाएगा। मीटर रीडरों के लिए आईडी कार्ड और सही बिलिंग अनिवार्य की गई है।
गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका
गया के मानपुर स्थित सकरदास नवादा पावर सब-स्टेशन से पीएम-कुसुम योजना के तहत 2 मेगावाट सौर ऊर्जा का सफल उत्पादन शुरू हो गया है। इस अहम प्रोजेक्ट से जहां एक तरफ किसानों को फायदा होगा, वहीं इलाके में हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा
गया में प्रेम संबंध और जमीन विवाद को लेकर बेटे पर अपने कैंसर पीड़ित पिता की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में प्रेमिका की भूमिका की भी जांच कर रही है।
गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज
गया के मोकरी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत। दाह संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को पुलिस ने बीच रास्ते में किया जब्त, मृतका की मां के बयान पर पति समेत 4 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज।
मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी
गया के मानपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के मोबाइल फोन के साथ 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी को GRP गया के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कांड संख्या 260/26 दर्ज किया गया है।
गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला
गया रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण और चांदी बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 36.34 लाख रुपये बताई गई है। पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आयकर विभाग पटना को सूचना दी गई है।
बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर
बेलागंज के हनुमान नगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण, चांदी के सिक्के और कीमती बर्तन चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












