Latest
गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर और बंशीनाला स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। फतेहपुर पुलिस पहचान कराने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।
गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार
गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत पटना के एक शातिर महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। तलाशी के दौरान चोरी के सोने के मंगलसूत्र और 3 मोबाइल के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी
गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गंगासागर गांव में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चार दिन पहले मवेशी विवाद में हुई मारपीट के बाद से वह दर्द की शिकायत कर रही थी। गर्दन पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं
गया-गोह मुख्य मार्ग पर कोंच के मलहबीघा में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी पर बिजली का तार गिर गया, लेकिन ग्रामीणों की बहादुरी और समय पर गाड़ी के एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार
गया में पशु व्यापारियों को गोली मारकर हुई तीन लाख की लूट का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि गाड़ी का ड्राइवर ही निकला। तीन गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद।
दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल
दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लुधियाना से गया, सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और कोलकाता के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। जानिए सभी ट्रेनों की तारीख, नंबर और समय-सारणी।
पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गया के चाकंद थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार किया है। तिनेरी गांव निवासी आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव
गया के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पास अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर अयोध्या निवासी अशोक कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा
गया में साइबर ठग अब पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। एससीआरबी बिहार पोर्टल से एफआईआर का डेटा निकालकर गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए पैसों की मांग की जा रही है, जिससे बचने के लिए एसएसपी ने अलर्ट जारी किया है।
फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल
गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिरजा आहर में 28 वर्षीय विवाहिता शिंपी कुमारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।










