मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़

On: Sunday, May 24, 2026 9:58 PM

गया। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहराकलां गांव में रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उनके घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों में हड़कंप मच गया है।

मामला 1: नोटिस के बाद भी नहीं हुआ हाजिर, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़

पहली कार्रवाई गया कोर्ट से प्राप्त जीआर संख्या 523/15 के आदेश के आलोक में की गई। मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार (पिता: स्वर्गीय द्वारिका यादव, निवासी: धरहारा) के घर पर फतेहपुर पुलिस ने धावा बोला।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार को अदालत में पेश होने के लिए पूर्व में कई बार नोटिस और इश्तहार तामिला कराया गया था। इसके बावजूद वह लगातार न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहा था। इसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की का आदेश जारी किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी के घर से खाट, पलंग, बर्तन, पंखा, खिड़की और दरवाजे (चौखट-किवाड़) सहित घर में रखा अन्य तमाम सामान जब्त कर लिया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मनोज कुमार कर रहे थे। टीम में अपर थानाध्यक्ष रामकृपाल यादव, एसआई सोनू कुमार, शिवकुमार, अमरेंद्र कुमार, अंबुज कुमार, सतिन, एएसआई मनोज कुमार, चंदेश्वर प्रसाद, चंदन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

मामला 2: सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के हत्या व जानलेवा हमले के आरोपी के घर भी कुर्की

इसी सिलसिले में धरहारा कला गांव में दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई सिंधुगढ़ थाना कांड संख्या 245/20 (दिनांक 04.05.2020) के तहत की गई। यह मामला आईपीसी की धारा 342, 323, 307 (जानलेवा हमला), 302 (हत्या), 354 और 34 के तहत दर्ज है।
इस गंभीर मामले का नामजद और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कामेश्वर पासवान (पिता: बुताय पासवान, निवासी: धरहारा कला, फतेहपुर, गया) के बंद पड़े घर पर पुलिस ने दबिश दी। नियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और फतेहपुर थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी के ताला बंद घर का ताला तोड़कर कुर्की-जब्ती की पूरी प्रक्रिया को कानूनी तौर पर पूरा किया गया।

पुलिस की चेतावनी: कानून से भागना नामुमकिन

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि कानून की नजरों से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वाले फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त और कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |