मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन

On: Monday, June 1, 2026 8:26 PM

गया जिले के होनहार पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने खेल कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर बंपर बहाली निकाली है। इस भर्ती के तहत तीरंदाजी और एथलेटिक्स सहित अलग-अलग खेल विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले देश भर के खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के जरिए कुल 404 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

जिला खेल पदाधिकारी, गया ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया है कि इस भर्ती में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन्होंने तय मानकों के मुताबिक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश या राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो अथवा कोई पदक जीता हो। गया जिले के योग्य खिलाड़ियों को आवेदन करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिला खेल कार्यालय ने एक विशेष पहल की है। कार्यालय द्वारा खिलाड़ियों को फॉर्म भरने और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं में पूरा सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जो भी इच्छुक खिलाड़ी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने खेल प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक कागजातों, पहचान पत्र [Omitted], पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ 6 जून 2026 तक जिला खेल कार्यालय-सह-व्यायामशाला, गया में जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। खासकर तीरंदाजी और एथलेटिक्स से जुड़े खिलाड़ियों को तय समय के भीतर अपना विवरण जमा करने की सलाह दी गई है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों की एक सूची तैयार कर उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए सही गाइडेंस दी जा सके।

यह पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। भर्ती से जुड़े विस्तृत नियम, खेलवार सीटों की संख्या, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट www.recruitment.ssb.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा विशेष जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, गया से भी संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में कबाड़ की आड़ में चल रहा था रेलवे के लोहे का काला कारोबार, आरपीएफ की रेड में शातिर रिसीवर गिरफ्तार | उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर दिल्ली भाग रहे 5 शातिर अपराधी गया जंक्शन से गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा एक्शन | सतर्कता जागरूकता सप्ताह: डीडीयू मंडल में निकाली गई रैली, यात्रियों से कहा- अवैध वसूली का करें विरोध | क्या आपको भी आते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने वाले कॉल? सावधान! गया में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर गिरोह, खुलासों से उड़ जाएंगे होश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया | बेलागंज में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, 100 मीटर लंबे निशान के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; भजन संध्या में देशभर के कलाकार जमाएंगे रंग | गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल |