मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

परैया स्टेशन पर नए भवन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का उद्घाटन, ट्रेनों का संचालन हुआ डिजिटल

On: Monday, December 30, 2024 12:46 PM

देवब्रत मंडल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत स्थित परैया रेलवे स्टेशन पर नए भवन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्टेशन का परिचालन पूरी तरह डिजिटल हो गया, जिससे ट्रेनों के सुरक्षित और सुगम संचालन में मदद मिलेगी। नए सिस्टम की शुरुआत के साथ ही वर्षों से संचालित पूरब और पश्चिम केबिन को बंद कर दिया गया है। अब से ट्रेनों का संचालन कंप्यूटर आधारित पैनल के माध्यम से नए भवन से किया जाएगा। इस तकनीकी उन्नति से परिचालन में तेजी और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होगी।

स्टेशन प्रबंधक मोहम्मद अंसार अहमद ने बताया कि नए भवन का उद्घाटन वरीय मंडल सिग्नल अभियंता और सहायक परिचालन प्रबंधक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम आधुनिक रेलवे परिचालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और समयबद्धता के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

इस अवसर पर स्टेशन मास्टर संतोष कुमार, जुगेश कुमार सिन्हा, राजकुमार बाबू, समरजीत कुमार, राजेश कुमार, सुबोध कुमार, मो. नियाज अंसारी, मो. परवेज आलम, मिथिलेश कुमार, पोर्टर रविंद्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार, और हिमांशु सहित कई अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |