मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली

On: Friday, May 22, 2026 7:47 AM

जहानाबाद (बिहार): बिहार के जहानाबाद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन देखने को मिला है। दो दिन पहले हुए चर्चित दीपक कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिक्कू सिंह को पुलिस ने एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग

पुलिस टीम आरोपी बिक्कू सिंह की निशानदेही पर घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के पास नहर किनारे छुपाया हुआ हथियार बरामद करने गई थी। जैसे ही आरोपी ने हथियार निकाला, उसने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान अपराधी द्वारा चलाई गई गोली घोसी थाना प्रभारी के वाहन पर लगी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि पुलिसकर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल

आरोपी की तरफ से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बिक्कू सिंह के बाएं पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और इलाज के लिए पहले घोसी पीएचसी ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल बना पुलिस छावनी, सुरक्षा सख्त

मुठभेड़ के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अस्पताल में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही आम मरीजों और उनके परिजनों को भी कड़ी पूछताछ और जांच के बाद ही अस्पताल के भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है।

दीपक हत्याकांड और डॉक्टरों का हालिया गतिरोध

यह पूरा मामला दो दिन पहले भेलावर थाना क्षेत्र में हुए दीपक कुमार हत्याकांड से जुड़ा है, जिसके बाद सदर अस्पताल में भारी बवाल हुआ था। शव के पोस्टमार्टम के स्थान को लेकर पुलिस और डॉक्टरों के बीच उपजे विवाद के बाद पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगे थे। इसके विरोध में डॉक्टरों ने इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं बंद कर दी थीं, जिन्हें बाद में प्रशासनिक समझौते के बाद बहाल किया जा सका। एएसपी मनोज कुमार पांडे के मुताबिक, पुलिस प्रशासन क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार | छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ |