मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में

On: Friday, May 22, 2026 9:18 PM

गया। बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार शाम एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी पर पथराव किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।

स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के सीसवर स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल की है। शुक्रवार को स्कूल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल होने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब जीतन राम मांझी मंच से लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हुए थे, तभी अचानक भीड़ की तरफ से मंच पर गिट्टी (पत्थर) फेंके गए।

अचानक हुई इस पत्थरबाजी से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि पत्थर सीधे केंद्रीय मंत्री को नहीं लगा और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं,  घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए केंद्रीय मंत्री को अपने घेरे में ले लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

दो युवक हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने मौके से ही दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस पथराव के पीछे क्या मंशा थी और इसमें कौन-कौन से असामाजिक तत्व शामिल हैं।

इलाके में सियासी सरगर्मी तेज

केंद्रीय मंत्री पर हुए इस हमले के बाद गया और आसपास के क्षेत्रों में सियासी हलचल तेज हो गई है। हाल ही में हम (HAM) पार्टी के नेताओं और उनकी समधन विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर भी हमले की बात सामने आई थी, जिसके बाद इस नई घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |