मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

संविधान दिवस सप्ताह अंतर्गत सीयूएसबी के लॉ के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

On: Sunday, November 24, 2024 4:20 PM

टिकारी संवाददाता: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विधि एवं शासन प्रणाली पीठ (एसएलजी) द्वारा आयोजित सप्ताह भर चल रहे संविधान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत टेपा ग्राम स्थित मध्य विद्यालय टेपा में विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जन सम्पर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि ‘बुजुर्ग एवं वयोवृद्ध के प्रति हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। वहीं दरियापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में “राष्ट्रीय संपति एवं हमारा दायित्व” विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों एवं ग्रामीणों को संवैधानिक, सामाजिक विषयों एवं कर्तव्यों के बारे अवगत कराया गया। ज्ञात हो कि कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह हमेशा गांव से जुड़ने एवं गांवों में जागरूकता के लिए प्रेरित करते रहते है, उन्होंने इन कार्यक्रमों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया । नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले छात्र थे मुदित, मुस्कान, दिव्यांशु, अनन्या, समृद्धि, अनन्या, आकांशा, शालू, जिसके निर्देशक प्रतीक तिवारी एवं कार्यक्रम संचालक रामानंद रमन थे ।

इस अवसर पर एसएलजी डीन एवं अध्यक्ष प्रो. संजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रो. प्रदीप कुमार दास, श्री मणि प्रताप (कार्यक्रम समन्वयक) मौजूद रहे तथा उन्होंने लोगों को विभिन्न संवैधानिक पहलुओं से एवं उदाहरणों से अवगत कराया। प्रो. संजय प्रकाश श्रीवास्तव ने ’बुजुर्ग एवं वयोवृद्ध के प्रति हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से जानकारी साझा की। उन्होंने राष्ट्रीय संपति से होने वाले नुकसान को इंगित किया एवं कहा ये देश हमारा है तो संपत्ति के नुकसान से हमारा ही नुकसान है। वहीं प्रो. प्रदीप कुमार दास ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। इस बीच क्विज कंपटीशन का भी सफल आयोजन हुआ जिसमें जिसमें लगभग 100 प्रतिभागी जो कि विधि विभाग एवं अन्य विभाग के है शामिल हुए। यह प्रतियोगिता श्री मणि प्रताप की देखरेख में आयोजित की गई। क्विज कॉम्पिटिशन में डॉ सुरेंद्र कुमार, सह प्राध्यापक, एवं श्री मणि प्रताप, कार्यक्रम समन्वयक ने संवैधानिक विषय वस्तु पर क्विज करवाया जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु एवं संविधान के विभिन्न पहलू को जानने के लिए प्रेरित करेगा। पूरे सप्ताह चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं के साथ – साथ अन्य गांवों, स्कूलों एवं ग्रामीणों में संवैधानिक जागरूकता का कार्यक्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर सुमंत, आशीष, गौतम, मुकुंद, आदित्य, रंजन, रिफत, ऋतु एवं अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | रूपसपुर में 29 साल से गूँज रहे माँ दुर्गा के जयकारे: महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन | गया जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना का औचक निरीक्षण, पर्व-त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | गया के अतरी में 9 वर्षीय सन्नी कुमार लापता, टेउसा बाजार से रविवार शाम हुआ गायब; CCTV खंगाल रही पुलिस | केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा |