मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज, जिला पदाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

On: Thursday, February 27, 2025 2:28 PM

देवब्रत मंडल

गया: रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड, गया ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। संगठन का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जिसे लेकर गया जिला प्रशासन ने सराहना व्यक्त की है।

गया के जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया से जुड़े सभी रक्तदाताओं को बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि यह संगठन समाज के लिए एक मिसाल बन चुका है, और गया जिला प्रशासन हमेशा इस संस्था तथा इसके समर्पित रक्तदाताओं के साथ खड़ा रहेगा।

रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा और संरक्षक अनंतधीश अमन ने इस सम्मान को रक्तदाताओं की सामूहिक मेहनत और सेवा भावना का परिणाम बताया। उन्होंने गया के नागरिकों से अपील की कि वे 23 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और जरूरतमंदों का जीवन बचाने में योगदान दें।

इस अवसर पर संस्थापक सोनी कुमार वर्मा और संरक्षक अनंतधीश अमन भी उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह पहल समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी को दर्शाती है।

समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही संस्था

शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड, गया, लंबे समय से रक्तदान और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के प्रयासों से कई जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से संस्था को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है, जो इसकी निस्वार्थ सेवा भावना का प्रमाण है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |