मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राजस्व शिविर: दूसरे दिन हुआ कई मामलों का त्वरित समाधान

On: Thursday, January 9, 2025 4:28 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड कार्यालय में चल रहे तीन दिवसीय राजस्व शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को दर्जनों मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। शिविर का नेतृत्व सीओ मयंक शेखर ने किया, जिन्होंने बताया कि राजस्व से संबंधित कई प्रमुख मामलों पर त्वरित कार्रवाई की गई।

शिविर दिवस-2 के आंकड़े:

दाखिल-खारिज: 13 आवेदन प्राप्त, 10 का निपटारा।

परिमार्जन: 29 आवेदन प्राप्त, 17 निष्पादित।

भूमि विवाद: 2 मामले दर्ज, जिनमें एक अतिक्रमण से जुड़ा।

लगान निर्धारण: 2 आवेदन।

बंदोबस्ती पर्चा: 4 आवेदन।

अभियान बसेरा-2: भूमिहीनों के लिए 2 पर्चा निर्गत।

सीओ मयंक शेखर ने बताया कि दाखिल-खारिज और परिमार्जन मामलों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की गई है। भूमि विवाद मामलों में दोनों पक्षों को सुनने के बाद उचित समाधान निकाला जाएगा। इसके अलावा, लगान निर्धारण और बंदोबस्ती से जुड़े मामलों को प्रक्रिया में डालकर संबंधित राजस्व कर्मियों को सौंपा गया है।

अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों की पात्रता की जांच के बाद पर्चा निर्गत किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि शिविर का अंतिम दिन शुक्रवार है, और हर शिकायत को गंभीरता से सुनकर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर |