मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अब अपराधी रंग और अबीर भी लगे हैं लूटने, हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बना रंग-अबीर से भरा पिकअप लूटा

On: Sunday, February 9, 2025 4:36 PM

गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की देर रात मातृ छाया होटल के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक पिकअप वैन को लूट लिया, जिसमें रंग और अबीर लदा हुआ था।

इस तरह दिया लूट की घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन पटना से रंग-अबीर लेकर गया जा रही थी। रात करीब 3 बजे स्कॉर्पियो पर सवार अज्ञात बदमाशों ने वाहन का पीछा किया और मौका पाते ही पिकअप को घेरकर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक दीपक पासवान (निवासी – सबलपुर, पटना) को बंधक बना लिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और पिकअप वैन लेकर फरार हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस

सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने स्थानीय थाने को सूचित किया। इसके बाद थानाध्यक्ष कमलेश राम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पीड़ित चालक दीपक पासवान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पिकअप की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

होली से पहले रंग-अबीर की लूट से व्यापारियों में चिंता

इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है, क्योंकि होली से पहले रंग-अबीर की लूट से कारोबार प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए माल की बरामदगी का दावा किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |