मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पंचानपुर में हृदयविदारक घटना: बेटी की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, एक साथ जलीं दोनों की चिताएं

On: Friday, April 25, 2025 2:07 AM

टिकारी संवाददाता: गया जिले के पंचानपुर में गुरुवार को एक अत्यंत मार्मिक और हृदयविदारक घटना सामने आई, जब पिता-पुत्री की अर्थी एक साथ शमशान घाट पहुंची। 22 वर्षीय प्रियंका कुमारी की असाध्य बीमारी से मौत के बाद, उसके 70 वर्षीय पिता कृष्णा दास बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और रास्ते में ही उनका भी निधन हो गया।जानकारी के अनुसार, कृष्णा दास अपनी बेटी प्रियंका का इलाज कराने के लिए कुछ दिन पूर्व नरकटियागंज गए थे, जहां उनका बेटा संतोष दास रेलवे अस्पताल में इलाज करवा रहा था। संतोष भारतीय रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। इलाज के क्रम में प्रियंका की मृत्यु हो गई। इसके बाद कृष्णा दास बेटी का पार्थिव शरीर लेकर पंचानपुर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक आया और वे भी चल बसे।

दोनों के शव जब एक साथ पंचानपुर लाए गए, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों के चीख-पुकार और रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। भारी मन से ग्रामीणों और परिजनों ने स्थानीय शमशान घाट पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया।गौरतलब है कि पिछले वर्ष अप्रैल माह में कृष्णा दास की पत्नी की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिससे परिवार पहले से ही गहरे दुख में था। इस दुखद घटना पर नेशनल यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष रौशन गहलौत, समाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार समेत कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की और परिवार को ढांढस बंधाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद | मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि | रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग | फतेहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 500 लीटर शराब बरामद | गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद |