मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

छत्रपति शिवाजी की जयंती समारोह में कुर्मी जाति के लोगों ने दिखाई एकजुटता, समाज सेवा में लगे लोगों को किया सम्मानित

On: Monday, February 24, 2025 4:06 PM

देवब्रत मंडल

गया के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में पटेल निर्माण सेना के जिलाध्यक्ष अरुण राऊत की अध्यक्षता में छत्रपति शिवाजी महाराज का 395 वीं जयंती समारोह मनाया गया। इस समारोह में उपस्थित कुर्मी समाज के गणमान्य, वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए। समारोह में कुर्मी समाज के कुछ गणमान्य व्यक्ति जो समाज सेवा में लगे हुए हैं उन्हें पटेल निर्माण सेना के तरफ से सम्मानित भी किया गया। सम्मानित किए जाने वाले लोगों में गया नगर निगम के वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा, रमेश कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. बिनोद कुमार मंडल, गणेश राउत, जदयू नेता बिनोद कुमार, जदयू नेता रौशन पटेल, मदन राव थे। सभी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बताए मार्ग और इनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समाज में एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तब ही हम सब अपना मुकाम हासिल कर सकेंगे।
इस अवसर पर अशोक कुमार, अमृत सिंह, उमेश कुमार, रौशन कुमार राउत, बिनोद प्रसाद, रिन्टु पटेल, नरेश राउत, संतोष राउत,
रमेश प्रसाद, जितेन्द्र कुमार सिंह, गोपाल महाजन, गोपाल राऊत, श्रवण कुमार, राजीव भास्कर, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे। रमेश कुमार जी और अंत में समारोह का समापन संगठन के
महासचिव श्रवण कुमार के वक्तव्यों से हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ |