मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में भव्य महिला सम्मान समारोह, विधायक मनोरमा देवी और रॉकी यादव ने हजारों महिलाओं को बांटी साड़ियां

On: Tuesday, September 23, 2025 4:15 PM

बेलागंज। बेलागंज प्रखंड मुख्यालय स्थित पड़ाव मैदान मंगलवार को ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। यहां स्थानीय विधायक मनोरमा देवी की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह में हजारों महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विधायक के पुत्र राजेश रंजन उर्फ़ रॉकी यादव के साथ मिलकर उन्होंने महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया। आयोजकों का दावा है कि इस मौके पर करीब 30 हजार महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को जो सम्मान दिया जा रहा है, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा मैं बेलागंज की बेटी हूं। यहां का हर महिला-पुरुष, बच्चा-बुजुर्ग, चाहे किसी भी जाति, वर्ग या धर्म से हो, सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मेरा प्रयास है कि सबको बराबर सम्मान और सहयोग मिले। उन्होंने आगे कहा कि यहां उपस्थित लोग केवल मतदाता ही नहीं बल्कि उनका परिवार हैं। जब बेलागंज की जनता ने मुझ पर भरोसा जताकर मुझे विधानसभा भेजा, तो मेरा भी कर्तव्य है कि उनके विश्वास को कभी टूटने न दूं,। इस अवसर पर राजेश रंजन उर्फ़ रॉकी यादव, भाजपा नेता कुमार सत्यशील, महेश शर्मा, राहुल सिंह परमार समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |