मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल

On: Wednesday, March 25, 2026 8:14 PM

रिपोर्ट: कुलदीप कुमार ,अतरी

अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में बुधवार को छठ पूजा के पारण दिन के पावन अवसर पर युवाओं द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भास्कर से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं छठ माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूरे माहौल में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आयोजन से जुड़े युवाओं ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सेवा भावना को मजबूत करना है। भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर आनंद, चंदन, रौशन, दीपक गुप्ता, छोटू सर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |