मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़

On: Sunday, March 22, 2026 5:29 PM

गया जी (गुरपा): गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरहोर टोला के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण 11KV हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिरहोर टोला के समीप की है। यहाँ दो खंभों के बीच 11KV की लाइन का तार काफी नीचे झूल रहा था। खेत में चारा चर रहे मवेशी अनजाने में इस मौत के जाल (झूलते तार) के संपर्क में आ गए। देखते ही देखते करंट की तीव्रता ने 6 भैंसों को मौत की नींद सुला दिया।

गरीब किसानों की कमर टूटी

इस हादसे ने पशुपालकों की मेहनत और उनकी आजीविका पर वज्रपात किया है। मरने वाले मवेशियों में गुरपा थाना क्षेत्र के कठौतिया केवाल गांव के रहने वाले कैलाश यादव पिता धनराज यादव की 5 भैंसें और अशोक यादव की 1 भैंस शामिल है।
इन गरीब किसानों के लिए ये मवेशी ही उनकी संपत्ति और आय का मुख्य साधन थे। एक झटके में बिजली विभाग की सुस्ती ने इन्हें लाखों का नुकसान पहुँचा दिया है।

ग्रामीणों का गंभीर आरोप: “सिर्फ तार खींचे गए, देखभाल कभी नहीं हुई”

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। स्थानीय लोगों ने मगध लाइव को बताया कि जब से इस इलाके में बिजली आई है, विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मेंटेनेंस (देखभाल) के लिए यहाँ नहीं फटका। तार सालों से नीचे झूल रहे थे, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई मरम्मत नहीं की गई। आज इसी लापरवाही ने हमारे बेजुबानों की जान ले ली।

पुलिस मौके पर, विभाग अब भी मौन

घटना की सूचना मिलते ही गुरपा थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, अब तक बिजली विभाग के किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ रही है।
सवाल तो बनता है: क्या विभाग किसी इंसान की जान जाने का इंतजार कर रहा था? इन गरीब पशुपालकों को उनके नुकसान का मुआवजा कौन देगा?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार | कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार | गया जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, यात्रियों को दिया ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश |