मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार

On: Wednesday, April 8, 2026 10:24 PM

गया: बिहार के गया जिले के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। फतेहपुर प्रखंड के जाने-माने चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र कुमार ‘राकेश’ को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए लंदन स्थित ब्रिटिश संसद (Houses of Parliament) में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

लंदन में लहराएगा बिहार का परचम

आगामी 10 अप्रैल को लंदन के ‘हाउसेस ऑफ पार्लियामेंट’ में आयोजित होने वाले ‘होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026’ में डॉ. राघवेंद्र कुमार को मुख्य अतिथि और विशिष्ट पैनल के बीच सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा पद्धति होमियोपैथी में उनके निरंतर शोध और मरीजों की उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जा रहा है।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन The 1928 Institute (ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध) और India All-Party Parliamentary Group (APPG India) द्वारा किया जा रहा है। संस्था ने डॉ. कुमार के कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर सराहते हुए उन्हें ‘इन्वाइटेड डेलीगेट’ के तौर पर चुना है, जहाँ ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा , बैरोनेस वर्मा और लॉर्ड रावल की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा चयन

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन The 1928 Institute (ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध) और India All-Party Parliamentary Group (APPG India) द्वारा किया जा रहा है। संस्था ने डॉ. कुमार के कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर सराहते हुए उन्हें ‘इन्वाइटेड डेलीगेट’ के तौर पर चुना है, जहाँ ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा , बैरोनेस वर्मा और लॉर्ड रावल की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

मरीजों का भरोसा और डॉ. कुमार की सेवा

डॉ. राघवेंद्र कुमार की पहचान केवल फतेहपुर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी कार्यकुशलता के कारण गया जिला सहित आसपास के कई जिलों से भी मरीज उनके पास इलाज के लिए खिंचे चले आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहकर चिकित्सा की नई ऊंचाइयों को छूने वाले डॉ. कुमार ने यह साबित कर दिया है कि अगर सेवा का संकल्प हो, तो राहें खुद-ब-खुद अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँच जाती हैं।

फतेहपुर में खुशी का माहौल

जैसे ही यह खबर फैली कि फतेहपुर के डॉक्टर को ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मान मिलने जा रहा है, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे ‘गया की धरती का सम्मान’ बताया है। डॉ. कुमार का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि इससे पूरे बिहार के चिकित्सा जगत का नाम दुनिया भर में रोशन हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में पूजा से लौट रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मचा कोहराम | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि |