मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जिला क्रिकेट लीग: करजरा की टीम ने मगध पैंथर्स को 4 रन से किया पराजित

On: Thursday, January 16, 2025 4:47 PM

टिकारी संवाददाता: राज इंटर कालेज के खेल मैदान में गुरुवार को स्व. विष्णु सिंह अंडर 19 गया जिला क्रिकेट लीग के तहत करजरा यूथ क्रिकेट क्लब और मगध पैंथर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। लेदर बाल टूर्नामेंट के इस मैच की शुरुआत राज इंटर कालेज के प्राचार्य सैयद अख्तर हुसैन ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। 40 ओवरों के निर्धारित मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए करजरा की टीम ने 38वें ओवर में 221 रनों पर सिमट गई। करजरा के बल्लेबाज मनीष कुमार यादव ने सबसे अधिक 51, तुषार राज और रिशव शर्मा ने 37 – 37 रनों का योगदान दिया। मगध पैंथर की ओर से कप्तान प्रीतम राज ने 18 रन खर्च कर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करते हुए मगध पैंथर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बाद में कप्तान प्रीतम राज 62 रन और रोहित साहा 53 रन ने टीम को संभाला।

रोमांचक मैच में करजरा की टीम चार रनों से जीत दर्ज की। करजरा के गेंदबाज अखिलेश, आकाश, मनीष और आर्दश ने दो-दो विकेट चटकाये। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मनीष कुमार यादव को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार दिय गया। वंही दूसरी ओर, रामनगर में चल रहे टैनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में गहरपुर की टीम ने परैया को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गहरपुर की टीम ने 10.4 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। नीतीश बिल्लो ने तीन ओवर में 13 रन देकर पांच विकेट चटकाने और 25 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |