मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में गला रेतकर ईंट भट्ठे के मुंशी की निर्मम हत्या, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी

On: Saturday, January 4, 2025 11:22 AM

देवब्रत मंडल

गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मुंशी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना 03 जनवरी की रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी आनंद कुमार ने इस घटना की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पुलिस पदाधिकारियों को घटनास्थल पर शनिवार की सुबह भेजा है। बताया गया कि डोभी थाना क्षेत्र में पीड़ासीन गांव के पास संचालित ईट भट्ठा पर शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने मुंशी की गला रेत कर हत्या कर दी। जिसकी सूचना ईट भट्ठा के मालिक गोवर्धन यादव को शनिवार के सुबह मिली। मृतक मुंशी ईंट भट्ठा मालिक के रिश्ते में बहनोई लगता है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गया जिले के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि ग्राम पीड़ासिन में ईट भट्टा पर एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। एसएसपी के निर्देश पर डोभी थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को संरक्षित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-2 को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए भेजा। नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। एसएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल हॉस्पिटल गया भेजा गया है। साथ ही डॉग स्क्वाड, एफएसएल और तकनीकी टीम को भी घटना की जांच शुरू दी है।

एसएसपी ने बताया कि गठित विशेष टीम के द्वारा एक आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में डोभी थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप |