मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गुस्से में ससुराल छोड़ महिला पहुंची रेलवे स्टेशन पर वहां जो हुआ, वो जानकर आप भी दंग रह जाएंगे!

On: Monday, March 3, 2025 12:58 PM

देवब्रत मंडल

गया रेलवे स्टेशन पर एक महिला, गुड़िया देवी, अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ गुस्से में पहुंची, जिसने अपने ससुराल को छोड़ने का फैसला कर लिया था। महिला ने बताया कि वह सास और ननद से नाराज होकर घर से निकल गई थी। घबराए परिजनों ने जब इसकी जानकारी पाई, तो महिला के भाई अजीत कुमार ने तुरंत रेल मदद टीम से संपर्क किया और बहन को ढूंढने की गुहार लगाई। रेल मदद टीम ने सक्रियता दिखाते हुए महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित अपनी निगरानी में लिया और उनकी परेशानियों को सुना।

कुछ ही देर में महिला के भाई अजीत कुमार और उनके साथी पंकज चौधरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बहन और भांजे-भांजी को पहचान लिया। बातचीत के बाद महिला ने अपने मामा के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसे परिवार ने सहमति दे दी। रेल मदद टीम ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर महिला और बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उनकी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की वजह से एक महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका। यह घटना रेलवे की ‘रेल मदद’ सेवा की सतर्कता और महिला सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो जरूरतमंद यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद सहारा बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल |