मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दाराचक के रहनेवाले विजय चौधरी को पुलिस ने हंटरगंज से किया बरामद, 26 नवंबर से था लापता

On: Thursday, December 5, 2024 2:05 PM

देवब्रत मंडल

गया के चंदौती थाना क्षेत्र का रहनेवाला विजय चौधरी को गया पुलिस ने झारखंड की पुलिस की मदद से बरामद कर लिया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि एक महिला से प्रेम प्रसंग और अधिक कर्ज के कारण घर से भाग गया था। बता दें कि विजय चौधरी की पत्नी ने अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी। इसको लेकर चंदौती थाना में कांड भी दर्ज किया गया है।
गया जिले के चन्दौती थाना क्षेत्र के ग्राम दाराचक निवासी रिंकु देवी ने अपने पति विजय चौधरी के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए चंदौती थाने में पिछले दिनों एफआईआर दर्ज कराई थी।

एसएसपी ने बताया कि विजय चौधरी के गुम हो जाने के बाद डीएसपी (विधि व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। जिसमें चंदौती थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि आसूचना संकलन के दौरान पता चला कि विजय झारखंड के हंटरगंज में है। इसके बाद दोनों जिले की पुलिस के संयुक्त प्रयास से विजय चौधरी को हंटरगंज से लाया गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में विजय चौधरी ने बताया है कि एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग और अधिक कर्ज लेने के कारण घर से भाग गया था।

इधर, परिजनों ने बताया कि विजय चौधरी को पुलिस की मदद से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। बता दें कि विजय चौधरी की पत्नी रिंकु देवी और इनके परिजन गया के एसएसपी आशीष भारती से पिछले शनिवार को मिलकर विजय चौधरी के सकुशल बरामद करने की मांग की थी। वहीं एसएसपी के आदेश पर चंदौती थाना में रिंकू देवी पिछले दिनों आवेदन देते हुए आशंका जताई थी कि उनके पति को कुजापी का रहनेवाला एक व्यक्ति बुला कर अपहरण कर हत्या कर दी है।

बताते चलें कि 26 नवंबर को विजय चौधरी अपनी बाइक से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजने लगे थे। अगले दिन 27 नवंबर को चंदौती थाना की पुलिस विजय चौधरी की बाइक, हेल्मेट, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और जैकेट नियाजीपुर गांव के पास बधार से लावारिस हाल में बरामद किया था। इसके बाद से पुलिस लगातार इसे खोजने में जुटी हुई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |