मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर!

On: Tuesday, June 9, 2026 10:28 PM

बेलागंज (गया)। बिहार के गया जिले से शादी के नाम पर एक ऐसी सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सात फेरे लेने के कुछ ही घंटे बाद दुल्हन अपने पूरे परिवार के साथ अचानक रफूचक्कर हो गई। विदाई की उम्मीद लगाए बैठा दूल्हा जब सुबह दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा, तो वहां सन्नाटा पसरा था और घर पर ताला लटका मिला। खुद को ठगा महसूस कर रहे पीड़ित दूल्हे ने अब बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। इस अजीबोगरीब घटना के बाद से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे ₹1.10 लाख, गहने भी ले उड़ी दुल्हन

राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले संजय पटवा सोमवार की रात अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ शादी रचाने बेलागंज के दरियापुर गांव पहुंचे थे। रात में हिंदू रीति-रिवाज और पूरे विधि-विधान के साथ शादी की सभी रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं। पीड़ित दूल्हे का आरोप है कि शादी के नाम पर उनके साथ एक सोची-समझी साजिश के तहत बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया है।
शादी तय होने की शर्तों के मुताबिक, दूल्हा पक्ष ने शादी से पहले ही दुल्हन के परिवार द्वारा दिए गए एक मोबाइल नंबर पर 1 lakh 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा, दूल्हे ने अपनी होने वाली पत्नी को सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और ढोलना सहित शादी के कई कीमती वस्त्र और गहने भी दिए थे, जिसे लेकर दुल्हन और उसका परिवार चंपत हो गया।

सुबह विदाई की थी तैयारी, दरवाजे पर लटका मिला ताला

दोनों पक्षों की रजामंदी से मंगलवार की सुबह दुल्हन की विदाई का वक्त तय हुआ था। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा और उसके साथ आए बारातियों को गांव में ही एक निर्धारित स्थान पर ठहराया गया था। दूल्हा पक्ष सुबह उठकर विदाई की तैयारियों में जुटा ही था कि तभी ग्रामीणों ने उन्हें एक ऐसी खबर दी जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
ग्रामीणों ने दूल्हे को बताया कि लड़की के घर पर बाहर से ताला लगा हुआ है। जब दूल्हा और उसके परिजन बदहवास हालत में लड़की के घर पहुंचे, तो देखा कि वाकई घर के सभी सदस्य रात ही में कहीं गायब हो चुके थे। दुल्हन पक्ष के इस तरह अचानक गायब होने के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दूल्हा सीधे बेलागंज थाना पहुंचा और पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच में जुटी बेलागंज थाना पुलिस

इस अनोखे मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |