मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का भंडाफोड़: 473 किलो चांदी और 45 लाख नकद बरामद, अंतरजिला गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

On: Wednesday, March 5, 2025 12:59 PM

गया: गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतरजिला चोर गिरोह के दो और अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 473.350 किलोग्राम चांदी के सिल्ली और निर्मित आभूषण, 45.10 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल और एक डीवीआर बरामद किया है। जब्त की गई चांदी की अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

गिरोह के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन, कई जिलों में फैला नेटवर्क

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गया पुलिस ने ज्वेलरी चोरी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इसी कड़ी में इमामगंज थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कटर मशीन, पेचकस और लोहे के एंगल बरामद हुए। पूछताछ में गिरोह की विस्तृत जानकारी मिलने पर गया सिटी एसपी के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में विष्णुपद और कोतवाली थाना के पुलिस पदाधिकारी, गया और नवादा की तकनीकी शाखा के अधिकारी तथा अन्य कर्मी शामिल थे। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की गई, जिसके बाद गिरोह के और भी सदस्यों का खुलासा हुआ।

हिसुआ में भी की थी ज्वेलरी चोरी, सरगना का नाम आया सामने

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने हिसुआ थाना क्षेत्र में भी ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी की थी। इस आधार पर गया पुलिस ने हिसुआ थाना को सूचना दी, जिसके बाद तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर संतोष कुमार (निवासी टावर चौक, गया) को दबोचा गया, जो चोरी के गहनों को बेचने में अहम भूमिका निभा रहा था। पूछताछ में उसने शिवाजी करंडे (निवासी सांगली, आंध्र प्रदेश, वर्तमान निवासी गया) का नाम बताया, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

स्वर्णगंगा ज्वेलरी शॉप पर छापा, करोड़ों की बरामदगी

गया पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णगंगा ज्वेलरी शॉप पर छापेमारी की, जहां से 473.350 किलोग्राम चांदी के सिल्ली और गहने, 45.10 लाख रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक डीवीआर बरामद किया गया। बरामद गहनों और चांदी की अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों का क्राइम रिकॉर्ड भी काफी लंबा है। ये अपराधी गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद समेत कई जिलों में चोरी और गृहभेदन की वारदातों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ टनकुप्पा, वजीरगंज, गुरुआ, बाँकेबाजार, टेहटा और हंटरगंज थाना क्षेत्रों में भी संगीन मामले दर्ज हैं। गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाता था और चोरी किए गए गहनों को अलग-अलग जगहों पर बेचा जाता था। उन्होंने कहा कि इस सफलता के बाद पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में

गया पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चोरी किए गए आभूषण किन-किन राज्यों में बेचे गए और गिरोह के अन्य कौन-कौन से सदस्य फरार हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |