मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज के चैनपुर में सनसनीखेज चोरी: फौजी और पुलिसकर्मी के घर से लूटे लाखों के गहने

On: Friday, February 7, 2025 3:24 PM

बेलागंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में गुरुवार रात हुई एक बड़ी चोरी ने स्थानीय लोगों और प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। चोरों ने एक आर्मी परिवार और एक अन्य बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली। पीड़ित परिवार में एक सेना जवान और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिसने इस मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया है।

“हमारी अनुपस्थिति में चोरों ने सबकुछ लूट लिया”

पीड़ित शोभा देवी (चैनपुर निवासी) ने बताया कि उनका बेटा मनीष कुमार भारतीय सेना में है और पंजाब में तैनात है, जबकि पुत्रवधू शानू प्रिया पटना के पीरबहोर थाना में सिपाही हैं। शादी में शामिल होने के लिए परिवार के पटना जाने के दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान लूट लिया।

शोभा देवी के मुताबिक, चोरी की गई वस्तुओं में शामिल हैं:

  • 6 जोड़ा सोने के झुमके
  • 4 सिकड़ी, 2 हार, 10 अंगूठियां
  • चांदी की 2 थाली, कमरधनी, पायल
  • 10,000 रुपये नकद और ब्रांडेड कपड़े

दूसरा मामला: अटैची तोड़कर की गई चोरी

इसी गांव में अमरेंद्र शर्मा के बंद घर में भी चोरी हुई। चोरों ने अटैची तोड़कर कपड़े खेत में फेंक दिए, लेकिन नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और स्वांग डॉग (स्निफर डॉग) की मदद से गहन जांच चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |