मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में मनाई गई सरदार पटेल की पुण्यतिथि, विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प

On: Sunday, December 15, 2024 3:07 PM

देवब्रत मंडल

गया के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में राष्ट्र के गौरव सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पटेल निर्माण सेना के जिला अध्यक्ष अरुण राऊत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

सभा की शुरुआत में अरुण कुमार राऊत ने सरदार पटेल को भारत के सबसे बड़े देशभक्तों में से एक बताया और उनके योगदान को याद किया। पूर्व पार्षद बृज भूषण प्रसाद उर्फ कल्लू भैया ने कहा, “सरदार पटेल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रतीक है।”कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर अपने विचार रखे। अमरनाथ राय ने उन्हें “महान योद्धा” कहा, जबकि अरविंद कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि सरदार पटेल किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं थे; वे पूरे देश के प्रिय नेता थे। मधुकर पटेल, रिन्टु पटेल, संतोष राऊत, नरेश राऊत, गोपाल महाजन और अन्य वक्ताओं ने भी सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर अपने विचार रखे। अमरनाथ राय ने उन्हें “महान योद्धा” कहा, जबकि अरविंद कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि सरदार पटेल किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं थे; वे पूरे देश के प्रिय नेता थे। मधुकर पटेल, रिन्टु पटेल, संतोष राऊत, नरेश राऊत, गोपाल महाजन और अन्य वक्ताओं ने भी सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
सभा के समापन पर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. बिनोद कुमार मंडल ने उपस्थित लोगों से सरदार पटेल की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जब तक हम सरदार पटेल की एकता और राष्ट्रवाद की सोच पर नहीं चलेंगे, तब तक भारत और इसकी संस्कृति को मजबूत नहीं किया जा सकता।”

सभा के समापन पर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. बिनोद कुमार मंडल ने उपस्थित लोगों से सरदार पटेल की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जब तक हम सरदार पटेल की एकता और राष्ट्रवाद की सोच पर नहीं चलेंगे, तब तक भारत और इसकी संस्कृति को मजबूत नहीं किया जा सकता।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव | पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ | भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ |