मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के राज इंटर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

On: Tuesday, November 26, 2024 3:04 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी राज इंटर महाविद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य सैयद अखतर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान के प्रस्तावना पाठ के बाद चर्चा के साथ हुआ। जिसके बाद अपने संबोधन में प्राचार्य हुसैन ने संविधान की आवश्यकता, लोकतंत्र व नागरिको के जीवन मे इसका महत्व आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही संविधान की गरिमा बनाये रखने की छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को कृतसंकल्पित होने की अपील की। वंही संगीत शिक्षक मनुमणि ने अपने स्कूली छात्र संगीत मंडली के साथ संविधान पर आधारित गीत संगीत की प्रस्तुति से सबों का दिल जीत लिया। मौके पर शिक्षक कुणाल किशोर, नीरज शर्मा, मितरंजन कुमार, रंजय रश्मि, डा. हरेकृष्ण कुमार, अनुराधा कुमारी, ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार शकुन्त और धन्यवाद ज्ञापन वारिस ज्या ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |