मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केसपा के मां तारा देवी मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान शुरू

On: Tuesday, February 4, 2025 3:50 PM

टिकारी संवाददाता: ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दशकों से मां तारा नगरी केसपा को पर्यटन स्थल का दर्जा प्रदान करने की मांग की जा रही है। साथ ही प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को सरकारी स्तर पर मां तारा महोत्सव का आयोजन करने की मांग शामिल है। स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से निराश होने के बाद ग्रामीणों ने उक्त मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान शुरू कर दिया है। केसपा के जानकार ग्रामीणों ने बताया कि केसपा प्राचीन काल से हिंदू और बौद्ध धर्मालंबियों की आस्था का केंद्र रहा है।

गांव में स्थित मां तारा देवी मंदिर, लोकेश्वर बुद्ध मंदिर, कमल का फूल, भगवान गौतम बुद्ध की आदमकद प्रतिमा, गरुड़  पर सवार भगवान विष्णु की प्रतिमा एवं सूर्य मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके अलावे गांव में जगह जगह अनेकों देवी- देवताओं की खंडित प्रतिमाएं विराजमान व बिखरे पड़े है। महान यात्राकार व धर्मज्ञाता राहुल संस्कृतायान और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी शख्सियत तारा देवी की महिमा जानकर इस गांव का भ्रमण कर चुके हैं। इसके अलावे विदेशी पर्यटक, इतिहासकार और पुरातत्वविद प्रायह गांव का भ्रमण करने आया करते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर मंदिर प्रांगण में पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा आये थे और इसके विकास के साथ केसपा को पर्यटन स्थल के रूप के विकसित करने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हो सका है। तब सरकार से अपनी मांग रखने के लिए मां सरस्वती पूजा के समापन समारोह के अवसर पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान और पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला पदाधिकारी, क्षेत्रीय विधायक, पर्यटन मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड भेजा जा रहा है। अभियान के प्रथम दिन डा. सुबोध कुमार, मुखिया कार्यकर्ता अमिताभ कुमार, विक्रम कुमार, राकेश शर्मा, प्रमोद कुमार, मुन्ना शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस |