मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में शराब के नशे में धुत सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: Thursday, November 28, 2024 12:51 PM

गया जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपने ही एक अधिकारी को गिरफ्तार कर एक सख्त संदेश दिया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-01 के निर्देश पर की गई, जिन्हें 27 नवंबर 2024 को ERSS-02 आमस में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार तिवारी के नशे में होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना की पुष्टि के लिए तुरंत सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आमस थाना कांड संख्या 396/24, दिनांक 28 नवंबर 2024 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 की धारा 37 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गया पुलिस का सख्त रुख

गया पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी, चाहे वह आम नागरिक हो या फिर पुलिस विभाग के अधिकारी। यह कदम पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति और कानून के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |