मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पीसीटीसी की टीम ने अनुग्रेज क्रिकेट एकेडमी को 113 रनों से किया पराजित

On: Saturday, January 18, 2025 4:51 PM

टिकारी संवाददाता: राज इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रहे स्व. विष्णु सिंह अंडर-19 गया जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को पीसीटीसी की टीम ने अनुग्रेज क्रिकेट एकेडमी को 113 रनों से हरा दिया। लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पीसीटीसी ने ठोस शुरआत की। 40 ओवर के निर्धारित मैच में पीसीटीसी की टीम छह विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाये। कप्तान राजीव शर्म ने 91 रन, प्रिंस केशरी ने 40 और रुद्रा ने 37 रन बनाये। अनुग्रेज के गेंदबाज मनीष ने दो विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनुग्रेज की शुरुआत काफी खराब रही। 42 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद पूरी टीम 29वें ओवर में 163 रनों पर सिमट गई। बैटर अर्शीवाद राज ने 42 रन और मनीष ने 41 रन बनाये। पीसीटीसी के गेंदबाज निशांत और अभिषेक ने तीन-तीन विकेट चटकाये। प्रोफेशनल क्रिकेट एकेडमी के कप्तान राजीव शर्मा को 91 रनों के लिए प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार सुधीर क्रिकेट एकेडमी के संचालक सुधीर कुमार चौधरी ने प्रदान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |