मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य मामलों में तीन और गिरफ्तारी

On: Saturday, December 7, 2024 4:23 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना की पुलिस ने अलग अलग मामले में हत्या करने के आरोपी सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व खड़गपुरा ग्राम में तिलक के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसमे एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं दो आरोपी न्यायालय में आत्म समर्पण कर चुका है। विगत शुक्रवार की रात्रि पुलिस ने रंगी पासवान के पुत्र अमोद कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं इस मामले में फरार दो अन्य आरोपी संतोष यादव व हीरा यादव की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने टिकारी थाना कांड संख्या 491/24 के नामजद आरोपी निरंजन विश्वकर्मा के पुत्र संजीत विश्वकर्मा को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया। उक्त कांड में चार अन्य नामजद आरोपी फरार चल रहे है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हर्ष फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी

वहीं टिकारी थाना की पुलिस द्वारा चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को मुहल्ले वासियों के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि बहेलिया बिगहा मुहल्ले के लोगो ने जानकारी दी कि एक युवक को चोरी का प्रयास करते दबोचा गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपी चोर को हिरासत में लिया गया। चोर की पहचान बहेलिया बिगहा निवासी कौशल कुमार पाठक के पुत्र हिमांशु पाठक के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस द्वारा तिताईगंज मुहल्ले से मारपीट व फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी शिवन साव के पुत्र रंजीत कुमार को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |