मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फेनागी बियर बांध का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

On: Wednesday, April 9, 2025 3:50 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के नीचले इलाके और अरवल – जहानाबाद के क्षेत्र में पटवन के लिए बियर बांध निर्माण को लेकर जल संसाधन विभाग की टीम पंचमहला पहुंची। मोरहर नदी में इंजीनियरों की टीम ने घंटों मापी की और नक्शा के साथ स्थल चिन्हित करते रहे। नदी में विभिन्न स्थानों पर जल की उपलब्धता का आकलन किया। जल संसाधन विभाग के गया के मुख्य अभियंता परववेज अख्तर, अधीक्षण अभियंता परवेज इकबाल, कार्यपालक अभियंता क्षितीज कुमार सहित इंजीनियर की टीम ने स्थल का जायजा लिया। गया की इंजीनियरों की टीम के साथ विभाग की टेक्नीकल टीम में कई इंजीनियर भी मौजूद थे।

क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने कहा कि सिंचाई की समस्या से किसान परेशान है। किसानों की परेशानी को सरकार के स्तर पर रखा गया है। पहल के बाद बियर बांध निर्माण को लेकर विभागीय टीम पहुंची है। किसान नेता कृष्णा कुमार ने कहा कि सही स्थान पर बियर बांध बनने ने टिकारी प्रखंड की केसपा, संडा, चैता, मखदुमपुर, नोनी, रुपसपुर के अलावा अरवल और जहानाबाद के इलाके की हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इस मौके पर अमिताभ कुमार, कौशल कुमार, वार्ड सदस्य निरंजन कुमार, ओम प्रिय, संजय कुमार मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |