मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा

On: Tuesday, May 19, 2026 8:11 PM

मगध लाइव डेस्क: बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत ओबरा से अगवा किए गए चार साल के मासूम बच्चे को पुलिस ने गया (गयाजी) से सकुशल बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज अपहरण कांड में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले का पटाक्षेप मगध रेंज के आईजी (IG) विकास वैभव ने गया स्थित अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।

वट सावित्री पूजा के दिन हुआ था अपहरण

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को वट सावित्री पूजा के दौरान ओबरा थाना क्षेत्र के एक मंदिर परिसर में मासूम की मां पूजा-अर्चने में व्यस्त थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी महिला ने बच्चे को बहलाया-फुसलाया और खुद को उसकी आंटी बताकर उसे अपने साथ लेकर फरार हो गई। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों में कोहराम मच गया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी गई।

मंदिर के CCTV फुटेज से मिला पहला सुराग

आईजी विकास वैभव ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने सबसे पहले मंदिर परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले। शुरुआती जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाती हुई साफ तौर पर दिखाई दी।

रेलवे स्टेशन और ऑटो के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस

मंदिर से सुराग मिलने के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के कैमरों की जांच शुरू की। हालांकि शुरुआती दौर में स्पष्ट फुटेज नहीं मिलने से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद मगध क्षेत्र के सभी प्रमुख स्टेशनों के फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद गयाजी जंक्शन के सीसीटीवी कैमरे में महिला बच्चे के साथ नजर आई। वहां से आगे की जांच में महिला को एक ऑटो (टेंपो) में बैठकर जाते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के जरिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी।

डेल्हा ब्रिज के पास से हुई मासूम की सुरक्षित बरामदगी

इस पूरे बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व दाउदनगर के एसडीपीओ (SDPO) कर रहे थे, जबकि गया के एसएसपी सुशील कुमार और औरंगाबाद के एसपी अंबरीष राहुल के दिशा-निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। आखिरकार, सटीक सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम ने गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेल्हा ब्रिज इलाके में दबिश देकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। आईजी विकास वैभव ने पुलिस टीम की मुस्तैदी और कड़ी मेहनत की सराहना की है।

बड़े बच्चा चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं महिला के तार

पुलिस ने इस मामले में रंजू देवी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे फिलहाल गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि तलाशी के दौरान महिला के पास से एक और बच्चा बरामद हुआ है। हालांकि, महिला का दावा है कि वह बच्चा उसका अपना है, लेकिन पुलिस इस दावे की भी पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। आईजी ने अंदेशा जताया है कि महिला के पीछे किसी बड़े बच्चा चोर गिरोह का हाथ हो सकता है और पुलिस जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |