मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में वज्रपात से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी

On: Saturday, September 28, 2024 4:31 PM

गया जिले के बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के वाहनपुर गांव में रविवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में आकर मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उर्मिला देवी और उनके बेटे अभिषेक कुमार घर के पास स्थित गोशाला में मवेशियों को बांध रहे थे, तभी अचानक तेज बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलागंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय मौसम खराब था और तेज़ गरज के साथ बिजली कड़क रही थी। समय पर इलाज मिलने के चलते उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार दोनों की स्थिति पर नजर रख रही है। ग्रामीण क्षेत्र में इस अप्रत्याशित घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |