मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हवलदार प्रवीण शर्मा के नाम पर विद्यालय का नामकरण एवं प्रवेश द्वार बनाने का होगा प्रयास : विधायक

On: Wednesday, March 12, 2025 2:47 AM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के पुरा ग्राम में संचालित मध्य विद्यालय का नाम एवं गांव का प्रवेश द्वार सेना के हवलदार प्रवीण शर्मा के नाम पर करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने कही। डा कुमार ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आज हम सबने एक निडर व देशभक्त जवान को खो दिया है। जिसकी क्षतिपूर्ति नही की जा सकती है। उन्होंने घटना के लिए क्षेत्र में घटना क्षेत्र में सक्रिय बालू व शराब माफिया को दोषी ठहराते हुए इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का लोगों को भरोसा दिलाया। विधायक ने हत्यारोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों से बात करने की भी बात कही। इधर मंगलवार को प्रवीण शर्मा के आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोगो का दिनभर तांता लगा रहा। लोगो ने घटना को अमानवीय, जघन्य व विभत्स बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। टिकारी विधानसभा के प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता सुमंत कुमार शोकाकुल स्वजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस |