मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार बंद का टिकारी में मिलाजुला असर, विपक्ष ने कहा फ्लाप शो

On: Thursday, September 4, 2025 3:02 PM

टिकारी संवाददाता: एनडीए की महिला मोर्चा द्वारा बुलाई गई अंशकालिक बिहार बन्द का गुरुवार को टिकारी में मिला जुला असर देखा गया। सुबह सात बजे से बारह बजे तक जरूरी सेवा की दुकान को छोड़कर अधिकांश दुकान बंद रही। शहर के सभी निजी विद्यालय व दोपहर बारह बजे तक सवारी वाहन बंद रहे। टिकारी के मुख्य मार्गों पर जिला उपाध्यक्ष प्रो. वेंकटेश शर्मा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में एनडीए के सभी घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता सड़क पर उतरे।

बंद को सफल बनाने में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भुवन मोहिनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा चौरसिया, अर्पणा शर्मा, संध्या गुप्ता, पूनम केशरी, मुकेश जैन, प्रभाष आनंद, प्रो. सुरेन्द्र कुमार, संतोष पांडेय, कौशल शर्मा, बेचन चंद्रवंशी, शंभु केशरी, प्रभात चंद्र गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, अजय पासवान सहित कई लोग शामिल थे। इधर कांग्रेस नेत्री महिला कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रतिभा रानी दांगी, प्रदेश प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण, कांग्रेस नेता धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा, लालू दांगी, नाथुन पासवान सहित महागठबंधन के सभी घटक दल के नेताओं ने बंद को पूरी तरह विफल व सहानुभूति का फ्लाप शो सावित हुआ है। नेताओं ने कहा कि कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की दबंगई और गुंडई सामने देखी गयी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |