मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केसपा में भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शुरू

On: Sunday, March 23, 2025 4:54 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत मां तारा नगरी केसपा में भव्य कलश सह शोभायात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ रविवार को शुरू हो गया। यज्ञ स्थल तारा देवी मंदिर प्रांगण से धर्मगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के अगुआई में निकली कलश यात्रा गांव भ्रमण करते हुए श्री धरणीधर प्लस टू विद्यालय स्थित तालाब पहुंचा। जंहा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी का अनुष्ठान किया गया। शोभा यात्रा में घोड़े एवं बैंड बाजा भी शामिल शामिल थे। जलभरी के बाद कलशधारी श्रद्धालु और ग्रामीण धर्म का जयघोष करते पुनह यज्ञमंडप पहुंचे। जहां स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के दिशा निर्देश में संत महात्माओं द्वारा कलशधारियों को मंडप प्रवेश और कलश की स्थापना का अनुष्ठान पूरा किया गया।

इस अवसर आज सोमवार को मंडप पूजन, वेदी पूजन के साथ आगामी 29 मार्च को समापन तक मंडप फेरी, संस्कृत पाठ , प्रवचन, भजन कीर्तन, संध्या आरती, प्रसाद वितरण आदि कार्य होंगे। महायज्ञ के सफल संचालन एवं समापन हेतु गठित कमेटी के अध्यक्ष कामता शर्मा के देखरेख में जितेंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, अमिताभ कुमार, राम दुलार शर्मा, सुमन कुमार, विक्रम कुमार, प्रमोद कुमार और राजीव शर्मा आदि ग्रामीण काफी सक्रिय दिखे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |