मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में दलित समागम सह सम्मान समारोह, मंत्री संतोष सुमन ने एकजुटता और विकास योजनाओं पर दिया जोर

On: Monday, September 1, 2025 4:58 PM

टिकारी संवाददाता: नगर परिषद् के सभागार में सोमवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की ओर से दलित समागम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन और प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दलित समाज से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि में वृद्धि, 125 यूनिट फ्री बिजली योजना और आने वाले दिनों में शुरू होने वाली मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि सितंबर में सभी महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार रुपये रोजगार सहायता राशि के रूप में दिए जाएंगे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा, “जो सरकार ही नहीं बना पाएंगे, वे वादे कैसे पूरे करेंगे?”

प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार ने अपने संबोधन में टिकारी और कोंच क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद हमेशा उन्हें मिलता रहा है और उनके सहयोग से क्षेत्र में विकास की गति लगातार तेज हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |