मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

प्रेमिका से मिलने गया और मिल गई मौत ! गया में 18 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की हत्या

On: Wednesday, February 26, 2025 3:31 PM

गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र में कुख्यात नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, वह बिहार और झारखंड में वांछित था और दोनों राज्यों की सरकारों ने उस पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मंगलवार को पकवा डैम के पास एक शव बरामद हुआ था। पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि टेकरा खुर्द गांव के पकवा बांध के पास एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव की जांच की गई, लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी। देर शाम मृतक की पत्नी और साली ने उसकी पहचान कुख्यात नक्सली विवेक यादव के रूप में की।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि विवेक यादव को दो गोलियां मारी गई थीं—एक चेहरे पर और दूसरी पीठ में। घटनास्थल से खैनी, मास्क और कुछ कागजात भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि विवेक यादव अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वहां पहुंचा था। इसी दौरान उसके साथियों ने उसे गोली मार दी। हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी आंतरिक विवाद या पुलिस के हाथों पकड़े जाने के डर से उसके साथियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

संदीप यादव की मौत के बाद विवेक यादव को प्रतिबंधित नक्सली संगठन का दक्षिणी बिहार का जोनल कमांडर बनाया गया था। उसने इलाके में अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया था और कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण और लेवी वसूली समेत कुल 25 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदीप यादव की मौत के बाद विवेक यादव संगठन में रिजनल कमांडर की भूमिका निभा रहा था। वह ठेकेदारों और पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। उसके बढ़ते आतंक से स्थानीय लोग भी परेशान थे।

रिपोर्ट : दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |