मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जी नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद मीना देवी का निधन, लोगों ने शोक व्यक्त किया

On: Tuesday, August 19, 2025 3:05 AM

देवब्रत मंडल

गया जी नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य वार्ड 43 के पार्षद विनोद कुमार यादव की माताजी मीना देवी का निधन सोमवार की देर रात हो गया। स्व. मीना देवी भी गया जी नगर निगम की पार्षद रह चुकी थीं। इस दुःखद खबर की जानकारी देते हुए उनके शोकाकुल पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब 11 बजे के आसपास उनकी माता जी का निधन हो गया। मंगलवार सुबह 10 बजे इनकी शवयात्रा गया जी शहर के गोदावरी मोहल्ला स्थित उनके आवास से मुक्तिधाम विष्णुपद श्मशान घाट के लिए लिए निकलेगी।

इस घटना की खबर लोगों को जैसे ही मिली, लोग शोक में डूब गए। गया जी नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षदों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पूर्व वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रह चुके डॉ. विनोद कुमार मंडल, ब्रजभूषण प्रसाद उर्फ कल्लू, पूर्व पार्षद जितेन्द्र कुमार वर्मा, वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र कुमार आदि ने इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |