मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

On: Wednesday, April 15, 2026 8:46 AM

गया: कष्ठा-परैया मुख्य मार्ग स्थित झिकटिया गांव के सब्जी मोड़ के पास बीती रात एक भीषण अग्निकांड में वर्मा ट्यूबवेल्स नामक प्रतिष्ठान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे जब दुकान बंद थी, तभी अचानक दुकान के भीतर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब दुकान की छत और शटर से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक और स्थानीय प्रशासन को दी।

आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जा सकी, तब तक दुकान में रखे पाइप, मोटर, पंपिंग सेट और अन्य उपकरण पूरी तरह जल चुके थे।

दुकानदार नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार, इस अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट का मामला माना जा रहा है।

“दुकान बंद कर हम घर जा चुके थे, तभी सूचना मिली कि आग लग गई है। जब तक पहुँचते और दमकल की गाड़ियां आतीं, तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था।”
— नरेंद्र कुमार वर्मा दुकानदार (वर्मा ट्यूबवेल्स)

गनीमत यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, अन्यथा आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी जद में आ सकती थीं। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े |