मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल

On: Sunday, October 25, 2026 7:30 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | बेलागंज

गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के प्राणपुर मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलागंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

औरंगाबाद के युवक की हादसे में गई जान

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के मेआरी गांव निवासी 24 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दुर्घटना की जांच जारी

बेलागंज थाना पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, गया भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |