मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में पिंडदानी श्रद्धालुओं से फीडबैक: छात्रों ने किया सर्वेक्षण, अधिकांश तीर्थयात्री सुविधाओं से संतुष्ट

On: Sunday, September 22, 2024 4:35 PM

गया: रविवार को गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में गया जिला प्रशासन द्वारा पिंडदानी श्रद्धालुओं से फीडबैक लेने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने तीर्थयात्रियों से फीडबैक एकत्रित करने के अपने अनुभव साझा किए।

फीडबैक के आधार पर अधिकतर श्रद्धालु बिहार सरकार और जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए। विशेष रूप से, फल्गु नदी में जल की उपलब्धता और गांधी मैदान में स्थापित टेंट सिटी की व्यवस्था को तीर्थयात्रियों ने सराहा। प्रशासन की चुस्त व्यवस्था और अन्य संगठनों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की भी तीर्थयात्रियों ने प्रशंसा की।

हालांकि, कुछ तीर्थयात्रियों ने ट्रैफिक जाम और कुछ स्थानों पर गंदगी की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया।

फीडबैक सर्वेक्षण का नेतृत्व कर रहे अविनाश कुमार पांडे ने बताया कि इस सर्वेक्षण में छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनका समाधान करना है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव छात्रों की व्यक्तिगत और पेशेवर क्षमताओं में भी अभिवृद्धि कर रहा है।

यह कार्यक्रम ग्लेंट इंडिया के संयोजन में आयोजित किया गया, जिसमें सुहानी, अदिति, सुजल, वैभव, श्रेया, अंकित, राहुल, सुशील, आकाश, मोहित, शुभम, करीना, समीक्षा, और तन्वी समेत अन्य छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गया में पितृपक्ष महासंगम के दौरान विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं से फीडबैक लेने का यह प्रयास जिला प्रशासन के लिए श्रद्धालुओं की संतुष्टि को मापने और आगामी आयोजनों को बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर |