मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पंचानपुर बाजार बंद: मजदूर हत्या कांड पर आक्रोश, आरोपितों की गिरफ्तारी व स्पीडी ट्रायल की मांग

On: Thursday, September 18, 2025 3:37 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर थाना क्षेत्र के लभरा गांव में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या की घटना के विरोध में गुरुवार को पंचानपुर बाजार पूरी तरह बंद रहा। बंद का आयोजन पंचानपुर व्यावसायिक संघ ने किया, जिसके तहत दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज कराया और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस की शह पर इलाके में गुंडागर्दी बढ़ रही है, जिसका ताजा उदाहरण मजदूर की निर्मम हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचानपुर थाना की पुलिस दलालों के दबाव में झूठे मुकदमे दर्ज कर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि आरोपितों की गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त सजा सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान व्यवसायियों ने यह भी आरोप लगाया कि मजदूर अमरेश गोस्वामी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजे गए पत्र में हकीकत छुपाकर रोड एक्सीडेंट और जहर खाने जैसी बातें लिखी गईं। व्यावसायिक संघ ने इसे दलालों और पुलिस की मिलीभगत करार देते हुए आशंका जताई कि गलत रिपोर्ट और मुकदमे में फेरबदल कर आरोपितों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। बाजार बंदी के दौरान बड़ी संख्या में व्यवसायी शामिल रहे और मजदूर हत्या कांड पर आक्रोश प्रकट किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |