मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

On: Wednesday, January 22, 2025 5:26 PM

टिकारी संवाददाता: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 30 जनवरी को टिकारी में प्रस्तावित जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। अतिपिछड़ा समाज के तत्वावधान में आयोजित बैठक को सफल बनाने और स्व ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अति पिछड़ा संघर्ष समिति के संयोजक मंडल के सदस्य विनोद शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा, सादगी भरा राजनेता, बिहार के पिछड़ों का उन्नति के रास्ते पर ले जाने वाले नेता बताया। बैठक में हम सेकुलर के प्रदेश के नेता सहेंद्र चंद्रवंशी, राम विनय शर्मा, रामानुज ठाकुर, अनिरुद्ध शर्मा, काली विश्वकर्मा, रंजीत कुमार, चितरंजन ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, छोटू मियां, दिलीप ठाकुर, सुमन चंद्रवशी, पिंटू चंद्रवशी, राजेश चंद्रवशी आदि अतिपिछड़ा के कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार | बेलागंज: पाली गांव में नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, जिला मुख्यालय से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां |