मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वजीरगंज में बिजली विभाग के जेई पर जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष पर मिलीभगत का लगाया आरोप

On: Wednesday, December 18, 2024 4:34 PM

वजीरगंज थाना क्षेत्र के बिच्छा गांव में बुधवार की शाम वजीरगंज विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) दीपक कुमार पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से एएनएमसीएच, गया रेफर कर दिया गया है।

घायल जेई दीपक कुमार ने बताया कि उनके साथ यह हमला एक प्रायोजित साजिश के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि जब वे अपने सहयोगी के साथ बिच्छा सामुदायिक भवन के पास स्थित जैनेन्द्र सिंह के मिल पर मीटर रीडिंग लेने पहुंचे, तभी लगभग 30 लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और लोहे की रॉड समेत अन्य वस्तुओं से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां दीं और कहा, “तुम केस क्यों किए? तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?” इस दौरान उनका मोबाइल भी छीन लिया गया, जो बाद में लौटा दिया गया।

दीपक कुमार ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत घटना की सूचना वजीरगंज थाना को दी। हालांकि, उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि इस साजिश में थानाध्यक्ष की भी मिलीभगत हो सकती है।

इस घटना पर थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और लिखित शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित जेई ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |