मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम, पायलट की सतर्कता से बच गया बड़ा हादसा

On: Thursday, October 10, 2024 5:23 PM

रिपोर्ट – अजीत कुमार

बिहार के गया जिले में ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम हो गई। घटना पटना-गया रेलखंड पर मंगलवार की देर रात नेयामतपुर रेल हाल्ट के पास की है। इस संबंध में ट्रेन के पायलट के बयान पर बेलागंज थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन इसमें कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। अज्ञात अपराधियों ने रेल पटरी पर कंक्रीट का स्लीपर रखकर ट्रेन को पलटने की कोशिश की थी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि गोमो हेडक्वार्टर के पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल और जहानाबाद रेल थाना को दी। जिन्होंने पुलिस को बताया है कि
देर रात 12 बजे के करीब मखदुमपुर और बेला स्टेशन के बीच नेयामतपुर हाल्ट के समीप पटरी पर बड़ा पत्थर रखा दिखाई दिया तो इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोकने की कोशिश की लेकिन इंजन से कंक्रीट का स्लीपर टकरा गया और स्लीपर क्षतिग्रस्त होकर पटरी से इधर उधर बिखर गए। ट्रेन को रोक लिया गया। और इस प्रकार इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पलटने की साजिश विफल हो गई।

लोको पायलट ने समय रहते पत्थर देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। जहानाबाद रेल थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने पटरी पर पत्थर(स्लीपर) रख दिया था। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने के बाद इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को लोको पायलट ने इसकी सूचना जीआरपी थाने को दी। मौक पर पहुंच कर पुलिस एवं रेलकर्मियों के सहयोग से पत्थर हटाकर ट्रेन को चालू कराया गया। इसी कारण ट्रेन 20 मिनट तक नेयामतपुर हाल्ट के पास खड़ी रही। उन्होंने बताया इस संबंध में बेलागंज थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |